Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सनबीम स्‍कूल गाजीपुर में बुक फेयर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सनबीम स्‍कूल गाजीपुर में बुक फेयर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

गाजीपुर। सनबीम स्कूल गाजीपुर के तत्वावधान में बुक फेयर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन अपर जिला न्‍यायाधीश के करकमलों द्वारा फीता काट कर सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम को आयोजित करने का उद्देश्य बच्चों और उनके अभिभावकों में पुस्तक पढ़ने की रुचि को जागृत करने से था। विद्यालय द्वारा उन सभी पुस्तकों को मुहैया कराया गया जिसे ऑफलाइन और ऑनलाइन क्रय करने में बच्चों और अभिभावकों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता था। विद्यालय के चेयरमैन के.पी.सिंह ने सभी अतिथियों को सम्मान स्वरूप पुस्तक भेंट कर उनका विद्यालय परिसर में स्वागत किया। प्रधानाचार्या अर्चना तिवारी ने आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन कृष्ण पाल सिंह वाइस चेयरमैन शोभा सिंह निदेशक नवीन सिंह,प्रवीण सिंह स्मिता सिंह प्रधानाचार्या अर्चना कुमारी उपप्रधानाचार्या तहसीन आब्दि , ऑपरेशनल मैनेजर रवि श्रीवास्तव, एडमिनिस्ट्रेटर सरोन जालान तथा समस्त को आर्डिनेटर सभी अध्यापकगण अभिभावकगण मोहित श्रीवास्तव आदि सम्मिलित रहें।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: अमर शहीद संजय यादव के पुण्‍यतिथि पर दी गयी श्रद्धां‍जलि

गाजीपुर! अमर शहीद संजय यादव की 27 वीं पुण्य तिथि धनईपुर ग्राम मे धुमधाम के साथ …