गाजीपुर। साइबर हेल्प डेस्क थाना जंगीपुर की त्वरित कार्यवाही शिकायतकर्ता के साथ हुई 41446/- रुपये की साइबर धोखाधड़ी को सफलतापूर्वक वापस कराया गया । शिकायतकर्ता विनोद कुमार पुत्र रामायन राम निवासी ग्राम देवकठिया, थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर द्वारा 41446/- रुपये की साइबर धोखाधड़ी सम्बंधित शिकायत दर्ज करायी गयी।साइबर हेल्प डेस्क थाना जंगीपुर द्वारा NCRP पोर्टल द्वारा प्राप्त कम्पलेन से 41446/- रुपये की धनराशि सफलतापूर्वक आवेदक के खाते में वापस कराई गई । इस कार्यवाही में उ0नि0 जमालुद्दीन, का0 आलोक कुमार मौर्या की महत्वपूर्ण भूमिका रही। धनराशि वापस प्राप्त होने पर आवेदक ने गाजीपुर पुलिस एवं साइबर हेल्प डेस्क थाना जंगीपुर का आभार व्यक्त किया ।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..