Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / नंदगंज को तहसील व नगर पंचायत घोषित करने की मांग को लेकर होगा धरना-प्रदर्शन

नंदगंज को तहसील व नगर पंचायत घोषित करने की मांग को लेकर होगा धरना-प्रदर्शन

गाजीपुर। नन्दगंज तहसील बनाओ-नगर पंचायत बनाओं संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मोर्चा के संयोजक अरूण कुमार श्रीवास्तव और अध्यक्ष उमाकांत सिंह मोती के संयुक्त नेतृत्व में नन्दगंज बाजार में जनसम्पर्क कर नन्दगंज को तहसील बनाने और नगर पंचायत घोषित करने की मांग को लेकर दिनांक 22सितम्बर को जिला मुख्यालय सरजू पांडे पार्क में आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। जनसम्पर्क के पश्चात मोर्चा की एक आवश्यक बैठक श्री ठाकुर जी राम-लक्ष्मण जानकी महिला महाविद्यालय में आयोजित हुई। इस बैठक में मोर्चा के संयोजक अरूण कुमार श्रीवास्तव ने स्थानीय निवासियों से इस धरना प्रदर्शन में तन-मन-धन से सहयोग करने की अपील करते हुए कहा नन्दगंज क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए नन्दगंज को तहसील एवं नगर पंचायत बनाया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आजादी के आंदोलन में इस क्षेत्र के नौजवानों ने अग्रणी भूमिका निभाई थी। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी भोला सिंह,डोमा लोहार,पतरू लाल, राम सुंदर शास्त्री,गौरीशंकर लाल, रामधारी सिंह यादव,कामता लाल,बेचन प्रसाद गुप्ता, सदानंद यादव आदि तमाम स्वतंत्रता सेनानियों की चर्चा करते हुए कहा इन सेनानियों के सम्मान में नन्दगंज क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि आज भी नन्दगंज क्षेत्र की गिनती पिछड़े क्षेत्र के रूप में होती है। विकास के नाम पर नन्दगंज में एक चीनी मिल थी वह भी बंद हो गई। नन्दगंज स्टेशन पर कोई भी एक्सप्रेस ट्रेन नहीं रूकती है जिससे रोजी रोजगार के लिए मुम्बई, दिल्ली, लखनऊ, कलकत्ता तथा अन्य महानगरों में जाने के लिए काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। इस क्षेत्र के लोगों को इन स्थानों पर जाने के लिए लगभग 20-30किलोमीटर दूर जाकर औड़िहार या गाजीपुर रेलवे स्टेशन जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ती है।  उन्होंने इस क्षेत्र की  बिजली संकट की चर्चा करते हुए बताया कि नन्दगंज फीडर को जौहरगंज विधुत उपकेंद्र से सप्लाई होती थी जिसे अब जौहरगंज के बजाय नन्दगंज फीडर को सादात उपकेंद्र से जोड़ दिया गया है जिसके चलते सादात विधुत सब स्टेशन का भार बढ़ गया है। जिसकी वजह से नन्दगंज क्षेत्र की  विधुत व्यवस्था चरमरा गई है। इसके चलते इस क्षेत्र में घोर विधुत संकट है। विधुत आपुर्ति सुचारू न होने के कारण इस क्षेत्र के व्यापारियों और किसानों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। मोर्चा के अध्यक्ष उमाकांत सिंह उर्फ मोती सिंह ने इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए नन्दगंज को जल्द से जल्द तहसील और नगर पंचायत घोषित करने, नन्दगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर महान स्वतंत्रता सेनानी भोला सिंह के नाम पर करने और नन्दगंज क्षेत्र में 132के.वी. का विधुत उपकेंद्र स्थापित करने की मांग किया तथा इसके साथ साथ नन्दगंज से होकर गुजरने वाली सभी एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टाप नन्दगंज में भी किये जाने की मांग किया। इस जनसम्पर्क कार्यक्रम में पर डॉ शशिकांत सिंह, अशोक प्रताप त्रिपाठी, अमन सिंह,विजय कुमार चौरसिया,बब्लू ,गुलाब प्रजापति, प्रमोद चौबे , दूधनाथ राम, गोल्डी सिंह ,राम अवध सिंह यादव आदि मौजूद थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: अखिल भारतीय कायस्‍थ महासभा की बैठक में सदस्‍यता अभियान पर दिया गया जोर

गाजीपुर। अखिल भारतीय कायस्थ  महासभा वाराणसी की तरफ से  ग्रैंड  चूरामनपर मुड़ेला होटल में आयोजित …