Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / जमानिया विधानसभा चुनाव 2027: धनंजय मौर्या पर दांव लगा सकती है बसपा

जमानिया विधानसभा चुनाव 2027: धनंजय मौर्या पर दांव लगा सकती है बसपा

शिवकुमार

गाजीपुर। जमानिया विधानसभा 2027 के चुनाव में बसपा कुशवाहा समाज पर दांव लगा सकती है। अबत‍क बसपा ने कुशवाहा समाज को जमानिया विधानसभा में दो बार अवसर दिया है। जयराम कुशवाहा को बसपा से टिकट मिला और वह जीत कर बेसिक शिक्षा राज्‍य मंत्री बने। इसके बाद उमाशंकर कुशवाहा को टिकट मिला लेकिन उन्‍हे सफलता नही मिली। जमानिया विधानसभा में सबसे ज्‍यादा मतदाता मुस्लिम मतदाता है इसके बाद कुशवाहा, दलित, और यादव मतदाता आते हैं। 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए धनंजय मौर्या ने क्षेत्र में जनसंपर्क शुरु कर दिया है। धनंजय मौर्या ने 1995 में बसपा के जमानिया कस्‍बा के नगर अध्‍यक्ष बने इसके बाद जमानिया विधानसभा के महासचिव, बसपा कुशवाहा भाईचारा समिति के जिलाध्‍यक्ष रहे। जिला के सचिव और वर्तमान में मंडल प्रभारी हैं। धनंजय मौर्या ने लगातार दो बार जिला पंचायत सदस्‍य निर्वाचित होने का रिकार्ड बनाया है। अभी वर्तमान में जिला सहकारी संघ के निदेशक हैं। जमानिया विधानसभा में बदलाव की बयार चल रही है ऐसे में बसपा कुशवाहा समाज पर दांव लगाती है तो निश्‍चित ही सकारात्‍मक परिणाम आ सकता है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

जंगीपुर पुलिस ने साइबर ठगी के 60 हजार रुपये कराए वापस

गाजीपुर। साइबर अपराध, अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना जंगीपुर की …