Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में इको-फ्रेंडली राखी निर्माण प्रतियोगिता एवं सुंदरकांड का हुआ आयोजन

सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में इको-फ्रेंडली राखी निर्माण प्रतियोगिता एवं सुंदरकांड का हुआ आयोजन

गाजीपुर। सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल, गाधीपुरम, बोरसिया, गाजीपुर में आज आगामी रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए इको-फ्रेंडली राखी निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी रचनात्मकता, कल्पनाशीलता, हस्तकला एवं नवीन सोच का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता की विशेषता यह रही कि विद्यार्थियों ने राखियों के निर्माण में पर्यावरण के अनुकूल प्राकृतिक सामग्रियों का प्रयोग किया। बच्चों ने पेड़-पौधों की पत्तियों, फूलों, अनाज एवं अन्य प्राकृतिक सामग्री से आकर्षक एवं सुंदर राखियां तैयार कीं। इन रचनात्मक राखियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के प्रति जागरूकता का भी संदेश दिया। विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई राखियों का निर्णायक मंडल द्वारा अवलोकन किया गया। सम्मानित प्रबंधक डॉ. प्रीति सिंह जी एवं प्रधानाचार्य श्री चंद्रसेन तिवारी जी ने उत्कृष्ट राखियों का चयन किया तथा विद्यार्थियों की प्रतिभा और प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इसी अवसर पर विद्यालय में प्रबंधक महोदया डॉ. प्रीति सिंह जी के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन भी किया गया। कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर सुंदरकांड का आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय, शांतिपूर्ण एवं सकारात्मक ऊर्जा से भर गया। सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के मुख्य ट्रस्टी श्रीमती सावित्री सिंह  ने डॉक्टर प्रीति सिंह को  सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक के रूप में नवनिर्मित कार्यालय में पदासीन की l, इस अवसर पर प्रबंध निदेशक प्रो. डॉ. सानंद सिंह , सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के रेजिडेंट डायरेक्टर श्री अमित रघुवंशी , काउंसलर श्री दिग्विजय उपाध्याय , प्रधानाचार्य श्री चंद्रसेन तिवारी  सहित सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के विभिन्न संस्थानों से कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सुंदरकांड के आयोजन ने इस शुभ अवसर को आध्यात्मिक एवं मंगलमय वातावरण प्रदान किया। सभी उपस्थित अतिथियों ने नवनिर्मित कार्यालय के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रबंधक महोदया को शुभकामनाएं दीं। आज का यह आयोजन भारतीय संस्कृति, विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा, पर्यावरण संरक्षण एवं आध्यात्मिक मूल्यों का सुंदर संगम रहा। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ प्रकृति और संस्कृति के प्रति जिम्मेदारी समझने का महत्वपूर्ण संदेश दिया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रक्षाबंधन पर नंदगंज बाजार में दिखी रौनक, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा प्रेम और विश्वास का धागा

एम.खालिद गाजीपुर। भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और अटूट रिश्ते का पावन पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को …