Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / आईटीआई कालेजों में प्रवेश के लिए जारी हुई सूची, चार अगस्‍त तक होगा प्रवेश  

आईटीआई कालेजों में प्रवेश के लिए जारी हुई सूची, चार अगस्‍त तक होगा प्रवेश  

गाजीपुर। सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि राज्य व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद अलीगंज लखनऊ द्वारा प्रदेश में चल रहे राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2026 में प्रथम चरण का चयन परिणाम घोषित किया गया है जिसकी प्रवेश की तिथि 27.08.2026 से 04.09.2026 तक (अवकाश सहित) निर्धारित है। अभ्यर्थियों के प्रथम चरण में प्रवेश हेतु जानकारी के लिए लिंकhttp://www.scvtup.in  पर जाकर प्राप्त किया जा सकता है एवं दिये गये लिंक पर क्लिक कर अपना पंजीकरण संख्या एवं जन्म तिथि अंकित कर चयन परिणाम बुलावा पत्र का प्रिन्ट प्राप्त कर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गाजीपुर में समस्त मूल प्रमाण पत्रों सहित, अंक पत्रों की प्रति एवं उनकी स्वप्रमाणित प्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो सहित संस्थान में उपस्थित होकर अपना प्रवेश ले सकते हैं। साथ ही साथ यह भी सूचित किया जाता है कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जहुराबाद गाजीपुर तहसील कासिमाबाद के प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, तुलसीपुर गाजीपुर में उपस्थित होकर अपना प्रवेश ले सकते हैं।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रक्षाबंधन पर नंदगंज बाजार में दिखी रौनक, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा प्रेम और विश्वास का धागा

एम.खालिद गाजीपुर। भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और अटूट रिश्ते का पावन पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को …