Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: सपा के बैठक में स्‍नातक एमएलसी चुनाव की बनी रणनीति

गाजीपुर: सपा के बैठक में स्‍नातक एमएलसी चुनाव की बनी रणनीति

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की एक आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय डॉ लोहिया -मुलायम सिंह यादव भवन पर आयोजित हुई।इस बैठक में स्नातक एम एल सी के चुनाव की तैयारी पर विस्तृत रूप से चर्चा करने के साथ साथ संगठन की कमियों को दूर करते हुए संगठन को और मजबूत तथा धारदार बनाने पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने सभी कार्यकर्ताओं से सांगठनिक कार्यों में तन-मन-धन से जुटने की अपील किया और कहा  कि विधानसभा चुनाव सन्निकट है हमें अपने संगठन के ढीले पड़े सभी पेंचों को कसने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सांगठनिक कार्यों में लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नहीं की जायेगी।उन्होंने कहा भाजपा सरकार पूरी तरह से तानाशाही के रास्ते पर चल रही है। जनसमस्याओं से इसका कुछ भी लेना-देना नहीं है। जनसमस्याओं को हल न कर यह सरकार इंसानी जज्बातों से खेल रही है।जनता के हक अधिकार की चिंता न कर पूंजीपतियों और अपनी तिजोरी भरने में लिप्त है यह सरकार।इस सरकार के पास जनता की भलाई और उसकी खुशी के लिए कोई योजना नहीं है वह केवल साम्प्रदायिक कार्ड खेलकर ऐन-केन-प्रकारेण सत्ता में बने रहना चाहती है। जनता इनके खेल को समझ चुकी है, इनके द्वारा किए जा रहे चुनावी कदाचार की भी पोल पट्टी जनता जान चुकी है। यह सरकार लोकतंत्र के साथ घिनौना खेल खेल रही है। आने वाले लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव में इनकी बिदाई तय है। विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा ने कहा कि इस सरकार का चरित्र दोहरा है गरीबों के साथ नाइंसाफी और पूंजीपतियों और माफियाओं के लिए नरम दिल है यह सरकार। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने अपनी गलत आर्थिक एवं विदेश नीतियों से देश को गहरे संकट में डाल दिया है। आज पूरा देश ईंधन गैस,डीजल, पेट्रोल की क़िल्लत से परेशान हैं। इसके बावजूद सरकार गैस ईंधन की कोई कमी नहीं है का झूठा दावा कर रही है।  यह सरकार केवल अपनी झूठ नीति में सफल है।इस बैठक में मुख्य रूप से  स्नातक निर्वाचन चुनाव के जिला प्रभारी राजेश कुशवाहा,सही प्रभारी डॉ नन्हकू यादव,पुर्व विधायक खुर्शीद अहमद, रविन्द्र प्रताप यादव,जयराम भारती आदि उपस्थित थे।इस कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

25-25 हजार के तीन इनामिया को कासिमाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजीपुर। कासिमाबाद पुलिस ने 25-25 हजार के तीन इनामिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। …