Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / यूएफबीयू के तत्‍वावधान में अपनी मांगों को लेकर बैंककर्मी करेंगे तीन दिवसीय हड़ताल

यूएफबीयू के तत्‍वावधान में अपनी मांगों को लेकर बैंककर्मी करेंगे तीन दिवसीय हड़ताल

गाजीपुर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने बैंक कर्मचारियों की लंबित एवं महत्वपूर्ण मांगों को लेकर राष्ट्रव्यापी आंदोलन का विस्तृत कार्यक्रम घोषित किया है। यूएफबीयू द्वारा प्रमुख मांगों में 5 दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, सरकार की एकतरफा एवं भेदभावपूर्ण पीएलआई योजना को वापस लेने अथवा उसके क्रियान्वयन को स्थगित रखने, यूनियनों के साथ द्विपक्षीय वार्ता के माध्यम से योजना में संशोधन करने तथा लंबित अवशिष्ट मुद्दों का समाधान करने की मांग शामिल है। यूएफबीयू के आंदोलन कार्यक्रम के तहत 24 अगस्त से 10 सितम्बर 2026 तक नियमों एवं प्रक्रियाओं के अनुसार कार्य, अतिरिक्त सहयोग से विरत रहना तथा निर्धारित कार्य अवधि से पहले अथवा बाद में कार्य न करना शामिल है। इसके साथ ही आंदोलन को व्यापक बनाने के लिए विभिन्न तिथियों पर प्रदर्शन, काला बिल्ला धारण, पोस्टर अभियान, जनसंपर्क एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आंदोलन के क्रम में 11 सितम्बर 2026 को एक दिवसीय अखिल भारतीय बैंक हड़ताल की जाएगी। इसके बाद 28, 29 एवं 30 सितम्बर 2026 को तीन दिवसीय अखिल भारतीय हड़ताल आयोजित होगी। यदि मांगों पर सकारात्मक समाधान नहीं हुआ तो यूएफबीयू ने 26 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन बैंक हड़ताल का भी आह्वान किया है। यूएफबीयू, गाजीपुर इकाई के जिला संयोजक कॉमरेड सत्येन्द्र गुप्ता ने कहा कि बैंक कर्मचारी लंबे समय से 5 दिवसीय बैंकिंग सहित अपनी न्यायोचित मांगों के समाधान की प्रतीक्षा कर रहे हैं। यूनियनों के साथ सहमति एवं वार्ता की भावना के विपरीत एकतरफा निर्णय स्वीकार्य नहीं हैं। उन्होंने गाजीपुर जनपद के सभी बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों से अपील की कि वे यूएफबीयू के घोषित आंदोलन कार्यक्रम को पूरी एकजुटता और मजबूती के साथ सफल बनाएं तथा अपनी मांगों की प्राप्ति के लिए संघर्ष में सक्रिय भागीदारी करें।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: सपा के बैठक में स्‍नातक एमएलसी चुनाव की बनी रणनीति

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की एक आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय …