गाजीपुर। सैदपुर प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि थाना सैदपुर, जनपद गाजीपुर के परिसर में लावारिस के रूप में दाखिल कुल 21 अदद मोटरसाइकिलें काफी समय से लावारिस अवस्था में खड़ी हैं। उक्त वाहनों के संबंध में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही पूर्ण किए जाने के उपरान्त इनकी सार्वजनिक नीलामी दिनांक 25-08-2026 को थाना सैदपुर परिसर में 11 बजे की जाएगी। इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि को समय से उपस्थित होकर नीलामी में भाग ले सकते हैं। नीलामी में भाग लेने वाले सभी भागीदारों के पास उनके स्क्रैप सेंटर का पंजीयन नंबर व जीएसटी नंबर होना अनिवार्य है नीलामी में उच्चतम बोली लगाने वाले व्यक्ति के पक्ष में नियमानुसार वाहन का निस्तारण किया जाएगा।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..