Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: टाउनहाल और सराय गली में बिजली चोरी के खिलाफ सख्त चेकिंग, दर्जनों बाईपास कनेक्शन पकड़े

गाजीपुर: टाउनहाल और सराय गली में बिजली चोरी के खिलाफ सख्त चेकिंग, दर्जनों बाईपास कनेक्शन पकड़े

गाजीपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्युत विभाग ने नगर क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ बड़े स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया। टाउनहाल और सराय गली मोहल्ले में अधिशाषी अभियंता नगर गोपाल सिंह एवं नायब तहसीलदार पवन उपाध्याय के नेतृत्व में हुई कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। टीम ने कई परिसरों में मीटर बाईपास कर बिजली का उपभोग किए जाने के मामले पकड़े। बाईपास केबल काटकर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त कराया गया।विद्युत उपकेंद्र पीरनगर से निर्गत टाउनहाल फीडर लंबे समय से हाई लाइन लॉस फीडर की श्रेणी में है। लगातार बढ़ रहे लाइन लॉस को देखते हुए नगर एक्सईएन गोपाल सिंह ने जिलाधिकारी की अनुमति से विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई घरों और दुकानों में विद्युत मीटरों की जांच की गई, जहां मीटर को बाईपास कर सीधे बिजली का उपभोग किए जाने के मामले सामने आए।वहीं, मोहम्दाबाद नगर में भी विद्युत चोरी के खिलाफ अभियान चलाया गया। यहां चार लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई, जबकि आठ बड़े बकायेदारों के कनेक्शन पोल से डिस्कनेक्ट किए गए।अभियान के दौरान विद्युत चोरी के मामले सामने आने पर एक्सईएन ने संबंधित अधिकारियों को नगर क्षेत्र में तीन और मोहम्दाबाद में चार, कुल सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। कार्रवाई शुरू होते ही कई दुकानदारों ने शटर गिरा दिए, जबकि कुछ लोग परिसर में ताला लगाकर मौके से चले गए।विद्युत विभाग के अधिकारियों के मुताबिक टाउनहाल फीडर रेड जोन में शामिल है और यहां लाइन लॉस काफी अधिक है। विभाग का कहना है कि बिजली चोरी के कारण राजस्व को भारी नुकसान हो रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और चोरी में संलिप्त पाए जाने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।चेकिंग अभियान में नगर एसडीओ मुन्नीलाल गुप्ता, अवर अभियंता मनोज सिंह समेत विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की कि बिजली का इस्तेमाल केवल वैध कनेक्शन और निर्धारित नियमों के तहत ही करें। बिजली चोरी करते पकड़े जाने पर संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में खण्ड शिक्षा अधिकारियों ने किया निरीक्षण, छात्राओं के साथ किया सहभोज

गाजीपुर। जनपद में संचालित कुल 14 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की शैक्षिक एवं व्यवस्थागत …