Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / शासकीय अफीम एवं क्षारोद कारखाना, गाजीपुर में नशा मुक्ति के लिए दिलाई गयी शपथ

शासकीय अफीम एवं क्षारोद कारखाना, गाजीपुर में नशा मुक्ति के लिए दिलाई गयी शपथ

गाजीपुर। शासकीय अफीम एवं क्षारोद कारखाना में नशा मुक्ति अभियान हेतु प्रतिष्ठान कर्मियों को महाप्रबन्धक दौलत कुमार द्वारा यह शपथ दिलाया कि मैं नशा मुक्त जीवन शैली अपनाने और दुसरो को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करके नशा मुक्त भारत अभियान में योगदान देने की शपथ लेता हूँ। मैं प्रतिज्ञा करता हूं नशा मुक्त रहे और अपने परिवार, दोस्तो और समुदाय को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करें। नशीली दवाओ के हानिकारक प्रभावो और नशा मुक्त जीवन के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाएँ। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत अभियान के तहत अभियानों और पहलो में सक्रिय रूप से भाग लें। व्यसन से जूझ रहे व्यक्तियों का समर्थन करें और पुर्नवास के लिए उनका मार्गदर्शन करें। नशीली दवाओं से मुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देने वाली स्वस्थ और सकारात्मक गतिविधियों को बढ़ावा दें। ” शपथ के दौरान भारत सरकार द्वारा शपथ के प्रारूप के अनुसार सभी कर्मियों ने नशामुक्ति का शपथ लिया। शपथ के दौरान प्रतिष्ठान के प्रबन्धक रजत तिवारी, कार्य अभियन्ता पंकज श्रीवास्तव, सहायक कमाण्डेन्ट एस. के. चौहान, विक्रय प्रबन्धक करूणा सागर, रसायन परीक्षक आशीष कुमार, बाथ अभियन्ता अजय राय, एवं केन्द्रीय विद्यालय के शिक्षकगण व छात्र छात्रायें इत्यादि मौजूद रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

यूपी टी-20 लीग: गाजीपुर के युवा खिलाड़ियों को मैच देखने के लिए मिलेंगे निशुल्क पास– संजीव कुमार सिंह

गाजीपुर। यू.पी. टी20 गवर्निंग कौंसिल के सदस्य व गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन संजीव …