Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / यूनियन आरसेटी गाजीपुर में धूमधाम के साथ मनाया गया स्‍वतंत्रता दिवस

यूनियन आरसेटी गाजीपुर में धूमधाम के साथ मनाया गया स्‍वतंत्रता दिवस

गाजीपुर। यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), गाजीपुर में 15 अगस्त को 80 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना एवं ध्वजारोहण के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संस्थान के प्रशिक्षार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षार्थियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, शहीद-ए-आजम भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस, राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, रानी लक्ष्मीबाई सहित देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षार्थियों द्वारा देशभक्ति पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के साथ ही सक्सेसफुल एंटरप्रेन्योर एलुमनी कार्यक्रम  का भी आयोजन किया गया। इसमें सफल उद्यमियों को अपने अनुभव साझा करने तथा अन्य प्रशिक्षार्थियों को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का अवसर मिला। सफल उद्यमियों को Alumni Certificate of Participation  प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रशिक्षार्थियों को उद्यमिता की मिसाल कायम करते हुए देश के आर्थिक विकास में योगदान देने तथा अपने क्षेत्र एवं संस्थान का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया गया। संस्थान के निदेशक संजय सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम में देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों के योगदान को याद करते हुए कहा कि आज की स्वतंत्रता असंख्य वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने प्रशिक्षार्थियों से देश की प्रगति में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया। वरिष्ठ संकाय सदस्य मुकेश श्रीवास्तव ने देश की आजादी के लिए शहीद हुए अमर सेनानियों एवं वर्तमान समय में देश की सुरक्षा में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता की भावना को मजबूत बनाए रखने के लिए युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनने के साथ-साथ आत्मनिर्भर और सफल उद्यमी बनने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। इस अवसर पर सफल उद्यमियों को एलुमनी प्रमाण-पत्र प्रदान करने की पहल की निदेशक संजय सिंह ने सराहना की और इसे प्रशिक्षार्थियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक नई एवं सकारात्मक पहल बताया। कार्यक्रम में संकाय सदस्य, कार्यालय सहायिका इल्मा नूर, शिवांगी मौर्या, सुनील, RSETI गार्ड मार्कण्डेय कृपाल, सुनील सहित संस्थान के अन्य कर्मचारी एवं प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र एवं देश की प्रगति के प्रति समर्पण की भावना के साथ हुआ।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

जिला पंचायत अध्‍यक्ष, प्रमुख व प्रधान को मिल सकता है एक और कार्यकाल

गाजीपुर। समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग पंचायत आरक्षण पर अपनी रिपोर्ट नवंबर-दिसंबर में ही दे पाएगा। …