Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी की जयंती पर सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी की जयंती पर सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

गाजीपुर। वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी जी की जयंती सपा कार्यालय समता भवन पर जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में मनाई गई। गोपाल यादव ने कार्यक्रम में उनके व्यक्तित्व कृतित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि उनका जीवन हमें साहस, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के संघर्ष में समर्पण के बजाय संघर्ष का रास्ता स्वीकार किया। वीरांगना अवंती बाई लोधी का बलिदान सदैव भारत के इतिहास में अमर रहेगा। आज उनकी जयंती पर हमें उनके आदर्शों पर चलने और समाज में एकता व सम्मान की भावना पैदा करने का संकल्प लेना चाहिए। तत्पश्चात समाजवादी पीडीए जिला कमेटी की बैठक के संयोजकगण  सुशील जायसवाल,  जयराम भारती व  राजेश गोड़ के उपस्थिति में संपन्न हुई। सभी पीडीए संगठन के लोगों ने 2027 में पुनः समाजवादी पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सर्वश्री पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, रामधारी यादव, सुशील जायसवाल, जयराम भारती, राजेश गोड़, सदानंद यादव, कन्हैयालाल लाल विश्वकर्मा, अमित ठाकुर, सत्येंद्र कुमार गोड़, सुरेंद्र जायसवाल, सीताराम भारती प्रभुनाथ राम, गुरचरन राम, रामजीत राम, श्याम कन्नौजिया इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

धूमधाम के साथ आरएस कान्वेंट स्कूल बाराचवंर में मनाया गया स्‍वतंत्रता दिवस  

गाजीपुर। सीबीएसई बोर्ड द्बारा (10+2)की मान्यता प्राप्त आर एस कान्वेंट स्कूल बाराचवंर गाजीपुर  में देश …