Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सनबीम स्कूल महाराजगंज, गाजीपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

सनबीम स्कूल महाराजगंज, गाजीपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

गाजीपुर। सनबीम स्कूल महाराजगंज, गाजीपुर में देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति एवं उल्लास से ओत-प्रोत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके पश्चात राष्ट्रगान से पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति की भावना से गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया। विद्यार्थियों ने अपने मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से एकता, अखंडता, राष्ट्रप्रेम और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।  इस अवसर पर इम्पटस 2026 – प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें देशभक्ति भाषण प्रतियोगिता – स्पेल बी प्रतियोगिता देशभक्ति गायन प्रतियोगिता रंगोली प्रतियोगिता रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता चित्रकला (पोस्टर निर्माण) प्रतियोगिता  भूगोल प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता पॉडकास्ट प्रतियोगिता प्रमुख थी। विद्यालय के निदेशक नवीन कुमार सिंह ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से देश की प्रगति में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने तथा शिक्षा, अनुशासन और संस्कारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। प्रधानाचार्या श्रीमती अर्चना कुमारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को समझने का दिन भी है। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रहित में कार्य करने और देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन के. पी. सिंह, वाइस चेयरमैन शोभा सिंह, निदेशक नवीन कुमार सिंह, स्मिता सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, प्रधानाचार्या अर्चना कुमारी, उप प्रधानाचार्या तहसीन आब्दि, ऑपरेशनल हेड रवि प्रताप श्रीवास्तव, एडमिनिस्ट्रेटर सरोन जालान, सभी ब्लॉक हेड्स, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

विश्‍व हिंदू परिषद व बजरंग दल के तत्‍वावधान में मनाया गया अखंड भारत संकल्‍प दिवस

गाजीपुर। जिला पंचायत भवन सभागार, कचहरी, गाज़ीपुर में विश्व हिंदू परिषद के मार्गदर्शन में तथा …