गाजीपुर। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर समाजवादी पार्टी के सदर विधानसभा के विधायक जै किशन साहू ने पार्टी कार्यालय समता भवन एवं डॉ लोहिया -मुलायम सिंह यादव भवन पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सभी ने स्वतंत्रता आंदोलन में अपने प्रांतों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए देश की आजादी की रक्षा करने का संकल्प लिया। विधायक जै किशन साहू ने इस अवसर पर पार्टी कार्यालय समता भवन पर आयोजित विचार गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज का दिन सिर्फ आजादी का उत्सव मनाने का दिन नहीं बल्कि उन वीर सपूतों को नमन करने का दिन है जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें स्वतंत्र भारत में सांस लेने का अधिकार दिया। उनकी कुर्बानी हमें हमेशा यह याद दिलाती है कि देश की मिट्टी से बढ़कर कुछ भी नहीं। उन्होंने कहा कि राजनीति केवल सत्ता या पद का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के सम्मान, अधिकार और न्याय की लड़ाई का संकल्प है। समाजवादी विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और गाजीपुर की जनता के सुख-दुख में खड़े रहने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें कार्यकर्ताओं और आमजन के बीच एक अलग पहचान देती है। आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सब मिलकर ऐसा भारत बनाने का संकल्प लें, जहां हर चेहरे पर मुस्कान हो, हर हाथ को सम्मान मिले, हर युवा के सपनों को उड़ान मिले और समाज में भाईचारा, समानता और इंसाफ हमेशा कायम रहे। तिरंगे की शान हमेशा ऊंची रहे, देश की एकता और अखंडता हमेशा मजबूत रहे और भारत मां का वैभव दिन-प्रतिदिन बढ़ता रहे। इस अवसर पर मुख्य रूप से पुर्व विधायक खुर्शीद अहमद, पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, पुर्व जिलाध्यक्ष डॉ नन्हकू यादव, अरूण कुमार श्रीवास्तव, रविन्द्र प्रताप यादव, सिकंदर कन्नौजिया,अशोक कुमार बिन्द, अमित ठाकुर,विभा पाल, डॉ जितेन्द्र भारती,कंचन रावत, परशुराम बिंद,रामकृत यादव, दिनेश यादव, संतोष यादव,बांबी चौधरी, छन्नू,सुग्गू, अशोक यादव आदि मौजूद थे।इस गोष्ठी की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार बिन्द एवं संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..