Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आयोजित प्रदर्शनी का मुख्‍य विकास अधिकारी ने किया अवलोकन

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आयोजित प्रदर्शनी का मुख्‍य विकास अधिकारी ने किया अवलोकन

गाजीपुर। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर जिला सूचना कार्यायल द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन आडिटोरियम परिसर मे किया गया। मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, जिला विकास अधिकारी राजन राय सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों, स्कूली छात्र/छात्राओं एवं आम नागरिको ने आडिटोरियम परिसर में पहुचकर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके उपरान्त आडिटोरियम हाल में मा0 मुख्यमंत्री जी का लाइव प्रसारण देखा व सुना गया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि अपनी प्रिय मातृभूमि के उन बेटे एवं बेटियों को नमन करते है, जिनको भारत विभाजन के दौरान अपने प्राण न्यौछावर करने पड़े थे, ऐसे लोगो की याद मे तथा भारत की वर्तमान और भावी पीढियों को विभाजन के दौरान लोगों द्वारा सही गयी यातना एवं वेदना का स्मरण दिलाने के लिए 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप मे घोषित करने का निर्णय लिया गया है। भारत के लाखों लोगो ने बलिदान देकर आजादी प्राप्त की थी, ऐसे समय पर देश का दो टुकड़ो मे बंट जाने का दर्द आज भी लाखो परिवारो मे एक गहरे जख्म की तरह घर कर गया है। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हमे न सिर्फ भेद-भाव, वैमनस्य एवं दुर्भावना को खत्म करने की याद दिलायेगा, बल्कि इससे एकता, सामाजिक सद्भाव और मानव सशक्तिकरण की प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर जिला सामाजिक वानिकी अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला पयर्टन सूचना अधिकारी, स्कूली छात्र/छात्रायें आम जनमानस उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

टाटा इन्स्टीट्यूट ऑफ स्किल मुम्बई एवं अहमदाबाद में प्रवेश के लिए गाइडलाइन जारी

गाजीपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रधानाचार्य अमित कुमार मद्धेशिया ने सूचित किया है कि भारत सरकार …