गाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित विज्ञापन संख्या 02/2022 के अंतर्गत जिसका रिजल्ट पिछले दिनो मे आया। हिन्दी प्रवक्ता पद पर आरक्षी आराधना के चयन से परिवार, गुरुजन एवं शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है।बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ हॆ। आराधना मूल रूप से मिर्जापुर जनपद की निवासी हॆ ।पिता लालचन्द यादव किसान तथा माता शकुंतला यादव गृहणी हॆ। इसके पूर्व 2016 से 21 तक प्रतापगढ मे सेवा करने के बाद 2022 से गाजीपुर जनपद मे यूपी पुलिस विशेष शाखा मे आरक्षी पद पर कार्यरत हॆ। सात बहन व दो भाई मे पांचवे न० पर हॆ। सेवा दायित्वों का निर्वहन करते हुए उन्होंने निरंतर अध्ययन, अनुशासन एवं कठिन परिश्रम के बल पर हिन्दी प्रवक्ता पद पर सफलता अर्जित की है। अपनी इस सफलता का श्रेय आराधना ने ईश्वर की कृपा, अपने गुरु राजकुमार यादव के मार्गदर्शन, माता शकुंतला देवी एवं पिता लालचंद यादव के आशीर्वाद को दिया है जिन्होने सदॆव प्रेरणा दिया। साथ ही साथ अपनी टेलीग्राम की सहपाठी सुधा यादव, सीमा यादव, आकांक्षा मिश्रा, प्रियंका उपाध्याय, राम सागर, प्रज्ञा यादव मनीषा यादव, गीता यादव के सतत सहयोग तथा उत्तर प्रदेश पुलिस में अपने सहयोगी सतेन्द्र कुमार, सरिता यादव,गृह लक्ष्मी शुक्ला, राजिता, राजकुमार यादव, अनूप यादव, राजेश सिंह, संतोष कुमार के प्रोत्साहन और सहयोग को भी अपनी सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर सहकर्मियों, शिक्षकों, परिजनों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया हॆ।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..