Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न  

भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न  

गाजीपुर। भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जनपद इकाई गाजीपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को मिश्र बाजार स्थित कार्यालय पर सम्पन्न हुई।  बैठक में संगठन को मजबूत करने तथा इसका विस्तार करने पर विशेष बल दिया गया। इस मौके पर जयदेश, गाजीपुर के ब्यूरो चीफ व जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र मिश्रा ने कहा कि भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के गठन बाद जिस तेजी से पत्रकार साथी इसके सदस्य बने और  कुछ ही दिनों में इसकी सदस्यता सैकड़ा के पार हो गयी ।इससे साबित होता है कि यह संगठन पत्रकारों के हितों की लड़ाई में सबसे आगे है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि एक दिन हम सभी संगठनों को पीछे छोड़ते हुए सबसे आगे निकल जाएंगे। जिला उपाध्यक्ष रामअवतार यादव ने कहा कि भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के गठन जिस उद्देश्य के लिए किया गया है।, निश्चित रूप से हम उस कदम पर आगे बढ़ने का कार्य कर रहे हैं।संगठन अपने पत्रकारों के हितों की रक्षा करने तथा उनके हर सुख दुःख में साथ निभाने का कार्य करता रहेगा। बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि संगठन में एकता और अनुशासन बहुत जरूरी है। जिसमें भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन इस मामले में सबसे मजबूत व अग्रणी है। एकता, अनुशासन और प्रत्येक सदस्यों के दम पर ही मात्र एक महीने के कम समय मे हमारे संगठन ने एक कीर्तिमान स्थापित करते हुए सदस्यता डेढ़ सौ के पास पहुँच गया, जो सबसे आगे है। हमारा उद्देश्य है कि हर परिस्थिति में अपने पत्रकार साथियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा होकर साथ चलना है। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वाले पत्रकार साथी तमाम अभावों के बीच समाज तथा जनता की आवाज प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करते। इसलिए किसी भी पत्रकार साथी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर सभी तहसील अध्यक्ष  रामविलास पाण्डेय, विकाश सिंह, मुकेश उपाध्याय के साथ ‘आज’ अखबार के ब्यूरो चीफ अरुण कुमार तिवारी, वरुण मिश्रा, आदि ने अपना अपना विचार व्यक्त करते हुए जिलास्तर पर एक वृहद कार्यक्रम कराने की बात कही। इसी क्रम में आज के चीफ ब्यूरो अरुण तिवारी ने संकेत दिया कि भारतीय ग्रापए के पत्रकारों के हितों की रक्षा को ध्यान में रखते हुए अगले सत्र से सभी पत्रकारों का 5 लाख रुपये का बीमा कराने पर विचार किया जा रहा है। कार्यक्रम के उपरांत सभी तहसील अध्यक्षों के माध्यम से भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन गाजीपुर के सभी सदस्यों का परिचय पत्र (आई डी कार्ड)वितरित किया गया। इस मौके पर अरुण कुमार पाण्डेय, जय प्रकाश, सोमदत्त कुशवाहा , वारिश अली, अंकित कुमार, डॉ इश्तेयाक अहमद, नियाज अहमद, नरेन्द्र राय, शहनवाज अहमद, मो0  आदि लोग  मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रविन्द्र श्रीवास्तव ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

यूपी एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन की बैठक में चुनाव पर हुआ विचार-विमार्श

गाजीपुर। यू0पी एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन जनपद गाजीपुर की एक बैठक चुनाव को लेकर जिला …