Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर के दवा व्यापारियों ने ड्रग इंस्पेक्टर बृजेश कुमार मौर्य को दी भावभीनी विदाई

गाजीपुर के दवा व्यापारियों ने ड्रग इंस्पेक्टर बृजेश कुमार मौर्य को दी भावभीनी विदाई

गाजीपुर। गाजीपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा जनपद में 4.5 वर्ष का लंबा और सफल कार्यकाल पूरा करने पर औषधि निरीक्षक बृजेश कुमार मौर्य के सम्मान में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कचहरी रोड स्थित डाइनेजो रेस्टोरेंट में अत्यंत सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह के दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बृजेश कुमार मौर्य को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों, व्यापारियों के साथ उनके सहयोगात्मक रवैये और क्षेत्र में दवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के प्रयासों के लिए स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष नागमणि मिश्रा ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि श्री मौर्य ने हमेशा नियमों का पालन कराते हुए भी दवा व्यापारियों की जायज समस्याओं को ध्यान से सुना और उनका त्वरित समाधान निकाला। इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव बृजेश पांडे और कोषाध्यक्ष वीरेंद्र नाथ यादव ने भी ड्रग इंस्पेक्टर महोदय के साथ बिताए गए अनुभवों को साझा किया और कहा कि उनके साढ़े चार साल का कार्यकाल गाजीपुर के दवा व्यवसाय के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा। समारोह में मुख्य रूप से चेयरमैन कृष्ण मुरारी केडिया, संरक्षक राजेश राय, उपाध्यक्ष बृज किशोर, मीडिया प्रभारी मनिंदर कुशवाहा, जगदीश कुशवाहा, सुनील श्रीवास्तव, रवि केडिया, बाबू लाल, मनोज कुशवाहा, सिद्धार्थ चौरसिया, राघवेंद्र बहादुर सिंह, मुकेश श्रीवास्तव, विपिन मिश्रा सहित कई अन्य गणमान्य व्यवसायी मौजूद थे। समारोह के अंत में ड्रग इंस्पेक्टर बृजेश कुमार मौर्य ने गाजीपुर के सभी केमिस्ट भाइयों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहाँ के व्यापारियों से उन्हें जो मान-सम्मान और सहयोग मिला, उसे वह कभी भूल नहीं पाएंगे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: ऑपरेशन दहन के तहत 5 करोड़ 32 लाख के जलाये गये ड्रग्‍स

गाजीपुर। पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 के निर्देशन में चलाये जा रहे ‘‘ऑपरेशन दहन’’ अभियान के तहत …