Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नितिन नवीन का युवा नेता आदित्‍य सिंह ने किया स्‍वागत

भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नितिन नवीन का युवा नेता आदित्‍य सिंह ने किया स्‍वागत

गाजीपुर। भाजपा के युवा नेता आदित्‍य सिंह ने राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नितिन नवीन का राजधानी में स्‍वगात किया। ज्ञातव्‍य है कि शनिवार को भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय दौरे पर पहली बार लखनऊ आये थे। युवा कार्यकर्ताओं ने उनका एयरपोर्ट से लेकर शहर तक भव्‍य स्‍वागत किया। कई किलोमीटर लंबी रैली निकाली गयी। प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम के बाद राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नितिन नवीन युवा कार्यकर्ताओं से मिले। इसी क्रम में भाजपा के युवा नेता आदित्‍य सिंह ने उनका स्‍वागत किया। राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नितिन नवीन ने आदित्‍य सिंह को आशीर्वाद देते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव की तैयारियों में आप लग जाइये।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: ऑपरेशन दहन के तहत 5 करोड़ 32 लाख के जलाये गये ड्रग्‍स

गाजीपुर। पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 के निर्देशन में चलाये जा रहे ‘‘ऑपरेशन दहन’’ अभियान के तहत …