Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / आयुष्‍मान आरोग्‍य मंदिर उपकेंद्र नौदर में किया गया वर्चुअल एसेसमेंट

आयुष्‍मान आरोग्‍य मंदिर उपकेंद्र नौदर में किया गया वर्चुअल एसेसमेंट

गाजीपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करंडा के अंतर्गत आने वाला आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपकेंद्र  नौदर में राष्ट्रीय क्वालिटी एसेसमेंट सर्टिफिकेशन को लेकर एक वर्चुअल एसेसमेंट किया गया ।यह मूल्यांकन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार पांडे एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार सिंह के साथ ही मंडलीय क्वालिटी कोऑर्डिनेटर डॉक्टर आरपी सोलंकी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। बता दे की राष्ट्रीय क्वालिटी एसेसमेंट सर्टिफिकेशन” का तात्पर्य राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाणन से है। यह भारत में सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं में प्रदान की जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और उन्हें मान्यता देने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शुरू की गई एक पहल है।  इस कार्यक्रम को लेकर जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रभु नाथ डीसीपीएम अनिल कुमार वर्मा और जिला क्वालिटी सलाहकार अनिल शर्मा सहित जिला प्रशासन का पूरा सहयोग रहा। राष्ट्रीय क्वालिटी एसेसमेंट सर्टिफिकेशन का मुख्य  उद्देश्य सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं में देखभाल की गुणवत्ता को बेहतर बनाना। बेहतर प्रदर्शन करने वाली सुविधाओं को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता देना। समुदाय में सार्वजनिक अस्पतालों के प्रति विश्वसनीयता और विश्वास बढ़ाना। प्रमाणित सुविधाओं को उनके अच्छे कार्य के लिए वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान करना। वर्चुअल असेसमेंट के दौरान उपकेंद्र की तरफ से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी कुमारी कंचन और एएनएम विमला राय ने सक्रिय रूप से प्रतिभागी किया। तथा आवश्यक दस्तावेज और सेवाओं की प्रस्तुति दी। ब्लॉक स्तर से अधीक्षक डॉ अवधेश राव, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद यादव, ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक अभिषेक राय ,बीसीपीएम प्रमोद कुमार और ब्लॉक अकाउंट मैनेजर विशाल राय सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने उपस्थिति दर्ज कराते हुए अपना सहयोग प्रदान किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

परिषदीय विद्यालय कंहईपुर की छात्राओं ने धरा नव दुर्गा का रूप

गाजीपुर। कंहईपुर स्थित परिषदीय विद्यालय में नवरात्रि के पावन अवसर पर एक भव्य एवं भक्तिमय …