शिवकुमार
गाजीपुर। जिले के समाजसेवी और राजनीतिज्ञ बड़े कद्दावर नेता सीएम योगी के दरबार में जाकर मुख्यमंत्री से मिलते हैं और फोटो खींचवाकर मीडिया में प्रचारित कराते हैं कि वह जिले के विकास के मुद्दे पर सीएम से मिले हैं। अब जिले के चट्टी-चौराहों और शहर में चर्चा है कि जिले का विकास हो कहा रहा है। गाजीपुर नगर की सड़कें जर्जर हो गयी हैं, जिसपर पैदल चलना भी मुश्किल है। आदर्श गांव, गोराबाजार, सिंचाई विभाग चौराहा, लंका, बड़ी बाग, प्रकाश नगर, विकास भवन चौराहा, पीरनगर, महुआबाग, मिश्रबाजार, लालदरवाजा, रुई मंडी, श्मशान घाट तक की सड़के एकदम जर्जर हैं जिससे कि उस पर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। इसके चलते इन क्षेत्रों में ग्राहक दुकानदारों के पास जाने से परहेज कर रहे हैं। इन क्षेत्रों में व्यापार ठप हो गया है, व्यापारी परेशान हैं। उपभोक्ता ऑनलाइन का सहारा ले रहे हैं। यही हाल ग्रामीण अचंलों का है। हर तहसीलों की अधिकांश संपर्क मार्ग जर्जर हो गयी हैं जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। जिले में रोजगार के लिए कोई नया उद्योग धंधा नही लगा है। जिससे कि रोजगार पैदा हो। किसान बेहाल है। जिले में मानक से अधिक महाविद्यालय हैं लेकिन अभी तक विश्वविद्यालय की स्थापना तक नही हुई। इंजीनियरिंग कालेज भी नही है। वर्षों से गाजीपुर सदर तहसील और नवीन स्टेडियम आरटीआई पुलिस लाइन का निर्माण अभी अधूरा है। अंधऊ एयरपोर्ट का आधुनिकीकरण नही हो रहा है। जिससे कि यात्री विमान उतर सके। इस संदर्भ में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश उर्फ गुड्डू केसरी ने पूर्वांचल न्यूज डाट काम को बताया कि दिग्गज नेता केवल सीएम योगी के दरबार में अपने विकास के लिए जाते हैं और फोटो खींचवा कर विकास की बात करते हैं। बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व कोआर्डिनेटर वाराणसी मंडल रामप्रकाश गुड्डू ने बताया कि भाजपा की सरकार में जिले का विकास शून्य हो गया है। केवल अपने विकास के लिए बड़े नेता मुख्यमंत्री के दरबार में जाते हैं, फोटो खींचवाते हैं और मीडिया में विकास की बात कहते हैं।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..