गाजीपुर। सैदपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. पं. आत्माराम पाण्डेय जी की पुण्य स्मृति में आयोजित स्व. पं. आत्माराम पाण्डेय क्रिकेट प्रतियोगिता (सीजन–8) का शुभारंभ शुक्रवार को टाउन इंटर कॉलेज, सैदपुर (गाजीपुर) में भव्य रूप से किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि चेयरमैन, कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स (गाजीपुर व वाराणसी), प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश मंत्री, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा (उत्तर प्रदेश) डॉ. विजय यादव जी ने फीता काटकर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. विजय यादव जी ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को सही दिशा, उचित अवसर और सशक्त नेतृत्व की आवश्यकता है। खेल युवाओं को नशे और नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूर रखने के साथ-साथ उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि उनका निरंतर प्रयास रहेगा कि सैदपुर विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे जनपद के युवाओं को शिक्षा, खेल और रोजगार से जुड़े बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएं।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के आयोजन सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ सकारात्मक राजनीति की भी सुदृढ़ नींव रखते हैं। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और छिपी प्रतिभाओं को पहचान दिलाने का कार्य करते हैं।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सुनील कुमार यादव जी एवं शेषधर चौबे ‘सोनू’ जी उपस्थित रहे। अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।उद्घाटन मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में उपस्थित खेल प्रेमियों ने तालियों के साथ खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।आयोजक मंडल ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ, अनुशासित एवं सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना है। अंत में आयोजकों ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों एवं दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष तुषार पाण्डेय, उपाध्यक्ष हर्ष पाण्डेय एवं अखिलेश साहनी, महासचिव मुकेश यादव, सचिव सुधीर यादव, शमशेर सिंह, उद्घोषक शिवम दुबे, अमित सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..