Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / टिकट के लालसा में कुछ धुरंधर सपा नेता गोदी मीडिया के सहारे अपने ही गोल में दाग रहे हैं गोल  

टिकट के लालसा में कुछ धुरंधर सपा नेता गोदी मीडिया के सहारे अपने ही गोल में दाग रहे हैं गोल  

शिवकुमार

गाजीपुर। विधानसभा चुनाव 2027 जैसे-जैस नजदीक आ रहा है वैसे ही सपा के कुछ धुरंधर नेता टिकट के लालसा में गोदी मीडिया के सहारे अपने ही गोल में गोल दाग रहे हैं। अपने निर्वाचित विधायकों का सार्वजनिक रुप से माउथ मीडिया के सहारे पोल खोल रहे हैं जिससे विधायक सहित सपा की किरकिरी हो रही है। इस कारनामे में जिले के कुछ माननीय भी आग में घी डाल रहे हैं। ज्ञातव्‍य है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के गठबंधन पर जनपद के सभी सातों विधानसभा के सीटों पर चुनाव लड़े। पांच सीट सदर से जैकिशन साहू, जमानियां से ओमप्रकाश सिंह, मुहम्‍मादाबाद से मन्‍नू अंसारी, सैदपुर से अंकित भारती व जंगीपुर से डा. वीरेंद्र यादव सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्‍याशी चुनाव लड़े। वहीं सुभासपा के ओमप्रकाश राजभर जहुराबाद से और बेदी राम जखनियां सीट से चुनाव लड़े। सातों सीटों पर भाजपा की करारी हार हुई। सपा और सुभासपा ने भारी बहुमत से जीत हासिल की। विधानसभा चुनाव 2027 के नजदीक आते ही टिकट पाने के चक्‍कर में जंगीपुर विधानसभा, सदर विधानसभा और सैदपुर विधानसभा में सपा के कुछ धुरंधर नेता लामबंद होकर अपने ही विधायक के खिलाफ गोदी मीडिया के सहारे माहौल बना रहे हैं और माउथ मीडिया के सहारे उनकी पोल खोल कर विधानसभा में एक नया चर्चा पैदा कर रहे हैं। जिससे कि सपा की किरकिरी हो रही है। इसका भरपूर फायदा भारतीय जनता पार्टी उठा रही है। वह सड़क, बिजली आदि जैसे बुनियादी मुद्दों को छोड़कर इन विधायकों के खिलाफ चल रहे हवा को और हवा देने में लगी हुई है जिससे कि दिन पर दिन पीडीए का नारा कमजोर होता जा रहा है। क्‍योंकि कुछ नेताओं के चक्‍कर में सपाई आपस में ही लड़ रहे हैं। जंगीपुर विधानसभा में सपा सुप्रीमो के करीबी एक युवा नेता ने ऐसे ही गोदी मीडिया के सहारे सीटिंग विधायक के खिलाफ टिकट के चक्‍कर में जंग छेड़े हुए हैं। सदर विधानसभा और सैदपुर विधानसभा में कुछ धुरंधर नेता अपने विधायकों के खिलाफ साजिश में लग कर अपने ही गोल में गोल मार रहे हैं जिसका भरपूर फायदा अन्‍य पार्टिया उठा रही हैं। जमानियां और मुहम्‍मदाबाद के विधायकों के आगे ऐसे नेताओं की दाल नही गल रही है जिसके चलते वहां पर माहौल शांत हैं। अब देखना है कि चुनाव के समय ऐसे धुरंधर नेता अपने मिशन में सफल हो जाते है या सपा को कितना नुकसान पहुंचाएंगे।

 

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …