Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: पीएम यशस्वी टॉप क्लास एजुकेशन इन स्कूल में आवेदन की अंतिम तिथि 15 नवंबर

गाजीपुर: पीएम यशस्वी टॉप क्लास एजुकेशन इन स्कूल में आवेदन की अंतिम तिथि 15 नवंबर

गाजीपुर। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा शैक्षिक सत्र 2025-26 हेतु पी0एम0 यशस्वी टॉप क्लास एजुकेशन इन स्कूल फॉर ओ0बी0सी0/ ई0बी0सी0/डी0एन0टी0 स्टूडेन्टस योजनान्तर्गत छात्रों के आवेदन करने, शिक्षण संस्थानों के नोडल अधिकारी एल0-1 द्वारा आवेदनों के सत्यापन हेतु संशोधित तिथि निर्गत की गयी है जिसके अनुसार छात्रों द्वारा आवेदन करने की अंतिम तिथि-15.11.2025 तक एवं शिक्षण संस्थान द्वारा आवेदन आनलाइन सत्यापित करने की अंतिम तिथि-25.11.2025 तक निर्धारित है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गिरिजा शंकर सरोज ने समस्त छात्र/छात्राओं एवं शिक्षण संस्थानोें (कक्षा 09-10 एवं 11-12) को सूचित किया है कि उक्त योजनान्तर्गत इच्छुक छात्र/छात्राओं द्वारा दिनांक 15.11.2025 तक आनलाइन आवेदन किये जा सकते है। साथ ही सम्बन्धित शिक्षण संस्थान आवेदन पत्रांें को आनलाइन सत्यापित दिनांक 25.11.2025 तक करना सुनिश्चित करें।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …