गाजीपुर। 132 केवी उपकेन्द्र अन्धऊ गाजीपुर पर दिनांक 15, 16 एवं 17 नवंबर को समय 09 बजे से 14 बजे तक आगामी ग्रीष्म ऋतु के दृष्टिगत 33 केवी मेन बस बार के कण्डक्टर रिप्लेसमेंट एवं सीटी जंक्शन बाक्स बदलने का कार्य प्रस्तावित है| उक्त कार्य से उपकेन्द्र का सुदृढ़ीकरण होगा। उपरोक्त कार्य के दौरान 132 केवी उपकेन्द्र अन्धऊ गाजीपुर से निर्गत निम्नलिखित फिडरों की विद्युत आपूर्ति बाधित होगी
(1) दिनांक 15.11.2025 दिन शनिवार को समय 09 बजे से 14 बजे तक 33 केवी पारा, 33 केवी हंसराजपुर एवं 33 केवी अन्धऊ उपकेन्द्र पर स्थापित 10 एमवीए ट्रांसफार्मर प्रथम
(2) दिनांक 16.11.2025 दिन रविवार को समय 09 बजे से 14 बजे तक 33 केवी जखनियां( बिरनों) एवं 33 केवी तलवल
(3) दिनांक 17.11.2025 दिन सोमवार को समय 09 बजे से 14 बजे तक 33 केवी महराजगंज, 33 केवी मरदह पम्प कैनाल,33 केवी जखनियां तहसील,33 केवी कोर्ट,33 केवी जंगीपुर एवं 33 केवी उपकेन्द्र अन्धऊ पर स्थापित 10 एमवीए ट्रांसफार्मर द्वितीय|
ग्रामीण फीडरो की विद्युत आपूर्ति को कम्पनसेट किया जायेगा| यह जानकारी उपखंड अधिकारी ट्रांसमिशन ईo सुरेन्द्र कुमार सिंह द्वारा दी गई।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..