Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / प्रसिद्ध शिक्षक नेता व माध्‍यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्‍यक्ष स्‍व. विनोद सिंह की 4 नवंबर को मनाई जायेगी पुण्‍यतिथि  

प्रसिद्ध शिक्षक नेता व माध्‍यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्‍यक्ष स्‍व. विनोद सिंह की 4 नवंबर को मनाई जायेगी पुण्‍यतिथि  

गाजीपुर। प्रसिद्ध शिक्षक नेता व माध्‍यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्‍यक्ष स्‍व. विनोद सिंह की पुण्‍यतिथि 4 नवंबर को कटरिया ग्राम सचिवालय के प्रांगण में आयोजित है। यह जानकारी ग्राम प्रधान रीना सिंह ने दी है। इस संदर्भ में कुंवर आशुतोष सिंह और कुंवर अविनाश सिंह गौतम ने बताया कि पुण्‍यतिथि कार्यक्रम चार नवंबर को धार्मिक अनुष्‍ठान के बाद करंडा ब्‍लाक के प्रतिभावान छात्राओं एवं विद्युषी बहनों को साइकिल प्रदान किया जायेगा। 5 नवंबर को दोपहर एक बजे से शाम छह बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन है। इसके बाद प्रसाद वितरण होगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

लाखों रुपये के अवैध गांजा के साथ दो तस्‍कर गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में उ0नि0 कमलेश …