Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / नोनहरा कांड की घटना को लेकर सीएम योगी से मिले राकेश त्रिवेदी, ओमपकाश राय व भानुप्रताप सिंह, बोले मुख्‍यमंत्री- घटना की होगी एसआईटी जांच

नोनहरा कांड की घटना को लेकर सीएम योगी से मिले राकेश त्रिवेदी, ओमपकाश राय व भानुप्रताप सिंह, बोले मुख्‍यमंत्री- घटना की होगी एसआईटी जांच

शिवकुमार

गाजीपुर। नोनहरा की घटना को लेकर रविवार को मुख्‍यमंत्री आवास पर सीएम योगी से प्रभारी राकेश त्रिवेदी, जिलाध्‍यक्ष ओमप्रकाश राय और पूर्व जिलाध्‍यक्ष भानुप्रताप सिंह मिले। इस संदर्भ में पूर्व जिलाध्‍यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बताया कि नोनहरा घटना की पूरी जानकारी मुख्‍यमंत्री जी को दी गयी। पूरी घटना की जानकारी लेने के बाद सीएम योगी ने कहा कि स्‍व. सियाराम उपाध्‍याय के परिजनों के साथ भाजपा का संगठन और सरकार दोनों खड़ा है। शोकाकुल परिवार के साथ हर सुख-दुख में पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता खड़ा रहेगा। पूरी घटना की निष्‍पक्ष जांच करायी जायेगी। इस लिए नोनहरा कांड के घटना की जांच एसआईटी करेगी। इसके बाद गाजीपुर के जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी, भाजपा जिलाध्‍यक्ष ओमप्रकाश राय और पूर्व जिलाध्‍यक्ष भानुप्रताप सिंह प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह से मिले। उन्‍होने घटना पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि पूरी पार्टी शोकाकुल परिवार के साथ है।

 

 

 

 

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …