Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल, सागापाली गाजीपुर में धूमधाम से मनाया हिंदी दिवस समारोह

सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल, सागापाली गाजीपुर में धूमधाम से मनाया हिंदी दिवस समारोह

गाजीपुर। सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल, सागापाली में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर हिंदी भाषा के महत्व को रेखांकित करने हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मां सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सबसे पहले हिंदी के शिक्षक स्वामीनाथ ठाकुर ने हिंदी भाषा के क्रमिक विकास पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को बताया कि आधुनिक हिंदी कैसे विकसित हुई और बच्चों को हिंदी भाषा को सीखने व अपनाने के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात कक्षा 7 की छात्रा आयुषी जायसवाल ने कविता “जन-जन की भाषा है हिंदी” का मनमोहक पाठ किया, जिसे सुनकर सभागार तालियों से गूंज उठा। वहीं अंकुश यादव, आदर्श जायसवाल, अंजलि एवं अन्य विद्यार्थियों ने भी क्रमशः अपनी कविताओं का पाठ कर सभी का मन मोह लिया। कक्षा 7 के छात्र अनुकल्प जायसवाल ने अपने प्रेरणादायी भाषण में कहा कि हमें हिंदी का सम्मान करना चाहिए और इसका प्रयोग अधिक से अधिक करना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक एवं प्रख्यात कवयित्री-लेखिका श्रीमती सुमन सिंह ने अपने विशेष संदेश में कहा कि हमारा विद्यालय अंग्रेजी शिक्षा के साथ-साथ हिंदी ज्ञान को भी उतना ही महत्व देता है। उन्होंने बताया कि हिंदी केवल भावनाओं को व्यक्त करने का साधन नहीं, बल्कि संचार, विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में भी इसकी अपार संभावनाएँ हैं। विद्यालय के शिक्षक आकाश गुप्ता ने भारतेंदु हरिश्चंद्र की प्रसिद्ध पंक्ति “निज भाषा उन्नति आहे, सब उन्नति को मूल” के माध्यम से मातृभाषा हिंदी को हर छात्र के लिए आवश्यक बताया। इस अवसर पर सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज़ के मुख्य प्रबंध निदेशक एवं प्रसिद्ध कवि-लेखक प्रोफेसर आनंद सिंह तथा प्रबंध निदेशक प्रोफेसर सानंद सिंह ने संदेश भेजकर विद्यालय परिवार को हिंदी दिवस की शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य ए.एन. उपाध्याय ने सभी को हिंदी दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हिंदी मात्र एक भाषा नहीं है, बल्कि यह विभिन्न धर्मों, समुदायों और संस्कृतियों को जोड़ने वाला मजबूत सेतु है। उन्होंने इस सुंदर आयोजन के लिए विद्यार्थियों और संबंधित शिक्षकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में विश्वजीत स्वाइन, सुमैया जमाल, स्वामीनाथ ठाकुर, प्रवीण तिवारी, सुप्रिया सिंह, शिफा तनवीर, रूपाली सिंह, नूतन कुमारी, आकाश गुप्ता, प्रशांत चौबे, किरन  सहित समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …